Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

प्रदेश में महिलाओं का HRTC बसों में सफर हो सकता है मुफ्त, प्रियंका गांधी के ट्वीट ने बढ़ाई हलचल

News Updates Network
By -
0
शिमला, 13 जून - हिमाचल में महिलाएं हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC)  की बस में मुफ्त सफर (Free Travel) कर पाएंगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने एक ट्वीट के माध्यम से यह कहा है।

दरअसल प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि "कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने आज से महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा योजना की शुरुआत कर कर्नाटक की बहनों के हाथ में शक्ति दी है"। प्रियंका (Priyanka) ने आगे लिखा है कि "कांग्रेस पार्टी, सरकार बनते ही जनता को दी गई गारंटियों को लागू करती है। महिलाओं के हाथ में शक्ति देने का कर्नाटका मॉडल हम बाकी प्रदेशों में भी लागू करेंगे"। 

प्रियंका के ट्वीट ने हिमाचल में बढ़ाई हलचल
प्रियंका गांधी के इस ट्वीट को सही मानें तो हिमाचल में भी कांग्रेस सरकार (Congress Government) है, ऐसे में कर्नाटक का मॉडल हिमाचल में भी लागू हो सकता है। जिससे महिलाओं को एचआरटीसी (HRTC)  की बसों में मुफ्त बस यात्रा का लाभ मिलेगा। प्रियंका गांधी के इस ट्वीट ने पूरे हिमाचल में हलचल पैदा कर दी है।

हिमाचल सरकार और एचआरटीसी पर पड़ेगा वित्तीय बोझ

वहीं दूसरी तरफ आर्थिक संकट से जूझ रही हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार और घाटे में चल रहे हिमाचल पथ परिवहन निगम के लिए एक बड़ा वित्तीय बोझ होगा। जिससे प्रदेश की आर्थिक हालत सुधरने के बजाय और बिगड़ने के आसार हैं।  हालांकि हिमाचल में इस योजना को किस तरह से लागू किया जाएगा, यह तो पता नहीं है, लेकिन इससे सुक्खू सरकार की हालत खराब होने वाली है।

जयराम सरकार ने महिलाओं को दी थी 50 फीसदी छूट 

बता दें कि हिमाचल में पिछली जयराम सरकार ने प्रदेश के लोकल रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बसों महिलाओं को सफर करने पर 50 फीसदी तक की छूट की सुविधा दी थी। अब प्रियंका गांधी का यह मॉडल प्रदेश में किस तरह से लागू होता है, यह देखने वाला होगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!