Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

गहरी खाई में गिरी HRTC बस, बस में 40 यात्री थे सवार, चालक परिचालक घायल

News Updates Network
By -
0
हिमाचल प्रदेश के मंडी जनपद के करसोग उपमंडल में खरोड़ी नामक स्थान पर एचआरटीसी की बस के खाई में गिरने की सूचना मिली है। निगम की यह बस मैंढी से करसोग आ रही थी। खरोड़ी के नजदीक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

बताया जा रहा है कि बस दो चीड़ के पेड़ों के बीच में फंस गई, इस कारण बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा बस गहराई में जा सकती थी। हादसे के समय बस में 45 के करीब यात्री सवार बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

इसके बाद घायलों को सिविल हॉस्पिटल पहुंचाने का कार्य शुरू किया गया। स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर को गहरी चोटें आई हैं। हादसे में कुछ यात्री घायल हुए हैं। लेकिन अधिकतर यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। फ़िलहाल जानी नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

डीएसपी करसोग गीताजंलि ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है। देखा जा रहा है कि कहीं कोई और लोग तो नहीं फंसे हैं।  उसके बाद हादसे के कारणों की जांच की जाएगी। कुछ लोगों को चोटें आई हैं और अधिकतर लोग सुरक्षित हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!