Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बालेश्वर में भीषण रेल हादसा, 50 से ज्यादा लोगों की मौत, 350 से ज्यादा घायल

News Updates Network
By -
0
नई दिल्ली/बालेश्वर - ओडिशा के बालेश्वर जिले में शुक्रवार देर शाम को भीषण रेल हादसा हुआ। ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841-अप) बाहानगा स्टेशन से दो किमी दूर पनपना के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद एक और ट्रेन दुर्घटनास्थल पर हादसे का शिकार हो गई।

जानकारी के मुताबिक, ओडिशा में तीन ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हो गई हैं। इस हादसे में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 350 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है। इस रेल हादसे पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रेल मंत्री सहित कई नेताओं ने दुख जताया है।

इस हादसे पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शोक जताया। 

रेल दुर्घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। पीएम ने घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। 

वहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटना की जानकारी ली है। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की। 

इसके साथ ही उन्होंने ओडिशा में हुए इस दुर्भाग्यपूर्ण ट्रेन हादसे के पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मृतकों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपये और मामूली रूप से चोटिल को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

इस घटना पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी दुख जताया है। सीएम बनर्जी ने राहत व बचाव कार्य के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने हेल्पलाइन नंबर जारी की है। 

इधर, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने विशेष राहत आयुक्त नियंत्रण कक्ष में दुर्घटना की स्थिति और बचाव कार्यों की समीक्षा की।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!