Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Meta में कर्मचारियों की होगी छंटनी, निकाले जाएंगे 10 हजार कर्मचारी

News Updates Network
By -
0
मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा एक बार फिर से छंटनी करने जा रही है। कंपनी ने अपने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, व्हॉटसएप और इंस्टाग्राम से करीब 10 हजार नौकरियां खत्म करने का ऐलान किया है। 

मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने बीते साल के आखिर में कंपनी में छंटनी का खुलासा किया था। तीन चरणों में शुरू की गई छंटनी की यह आखिरी कड़ी है। इससे पहले नवंबर 2022 में 11 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया था।

इसके बाद कंपनी ने दूसरे चरण में मार्च 2023 में भी बड़े स्तर पर कर्मचारियों को बाहर निकाला था। मेटा अब तक करीब 25 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा चुकी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर 2022 तक मेटा में कुल 87 हजार कर्मचारी काम कर रहे थे। मेटा के फैसले से अब कंपनी में कर्मचारियों की संख्या लगभग 52 हजार रह जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!