Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

स्कूल बस से उतरते हुए 8 साल की बच्ची को कार ने उड़ाया, ले गए अस्पताल नहीं बची जान

News Updates Network
By -
0
हिमाचल में सड़क हादसे बढ़ने लगे हैं। ताजा हादसा हिमाचल के मंडी जिला के सुंदरनगर से सामने आया है। यहां एक गाड़ी की टक्कर से एक आठ साल की बच्ची की मौत हो गई। हादसा सुंदरनगर के धनोटू के पास हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना धनोटू के तहत चंडीगढ़ मनाली एनएच पर तरोट में एक थार गाड़ी ने सड़क पर जा रही आठ साल की बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई। बच्ची के सिर बाजू और शरीर के अन्य हिस्सों पर काफी चोट लग गई। बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

स्कूल से घर लौटते हुए हादसा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची तरोट के समीप सुंदरनगर के एक निजी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती थी और हादसे के समय वह स्कूल बस से उतर कर अपने घर की तरफ सर्विस रोड़ की तरफ जा रही थी। इसी दौरान उसे एक थार चालक ने टक्कर मार दी। मृतक बच्ची की पहचान  8 वर्षीय अक्षिता पुत्री संजय कुमार निवासी तरोट के रूप में हुई है।

मेडिकल कॉलेज से पीजीआई रेफर की थी बच्ची

बताया जा रहा है कि थार का चालक बच्ची को मेडिकल कॉलेज नेरचौक ले गया, जहां बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन बच्ची ने पीजीआई पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस ने थार चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला

पुलिस ने थार चालक तुषार चौहान पुत्र नरेश चौहान के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले को लेकर गहनता से जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!