कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी में सियालकड़ मंझीन के कुरी गांव में रहने वाले 35 वर्षीय शख्स ने फंदा लगा लिया है। मृतक की पहचान श्याम लाल पुत्र शंभू राम निवासी कुरी डाकघर सियालकड़ के रूप में हुई है।पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी विकास धीमान ने की है। उन्होंने बताया कि मृतक की अपनी पत्नी के साथ गुरुवार रात को कहासुनी हुई थी। शुक्रवार को महिला बच्चों का रिजल्ट लेने स्कूल चली गई। डीएसपी ने बताया कि पीछे से श्याम लाल ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
महिला जब लौटी तो उसने पति को फंदे पर झूलते देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया और महिला के बयान दर्ज किए। मृतक के 3 बच्चे हैं।