Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: शपथ के साथ एक्शन में होंगे नए सीएम, अधिकारियों - कर्मचारियों के सेवा विस्तार पर ले सकते हैं फैंसले

News Updates Network
By -
0
Himachal: New CM will be in action with oath, can take decision on extension of service of officers and employees
सुखविंदर सिंह सुक्खू : मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश 

रविवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नए सीएम एक्शन मोड में आ सकते हैं। उन्होंने शपथ ग्रहण से पहले ही अधिकारियों के साथ प्रारंभिक तौर पर बात की है और रविवार को भी अफसरों की टीम को अलर्ट रहने को कहा है। शपथ ग्रहण के बाद सुखविंदर सुक्खू जयराम सरकार के आखिरी दिनों में लिए गए फैसलों और सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए गए सेवा विस्तार पर फैसला ले सकते हैं। इस बारे में अफसरों को आंकड़ा जुटाने के लिए कहा है। हालांकि शपथ के बाद रविवार को कैबिनेट की बैठक होने की संभावना नहीं है।

यह बैठक पूरी कैबिनेट के गठन के बाद ही होगी। हालांकि कैबिनेट में किस.किस विधायक को लेना है, इस बारे में शनिवार रात को ही बैठकों का दौर शुरू हो गया है। अभी भी कई विधायक पार्टी पर्यवेक्षकों के साथ चर्चा कर रहे हैंए वही मुख्यमंत्री डेजिग्नेट सुखविंदर सुक्खू पीटरहॉफ में भी बैठक रखी है। इस चर्चा के बावजूद रविवार को शपथ ग्रहण के लिए शायद नाम क्लियर नहीं हो पाए। इसलिए पूरी कैबिनेट का शपथ ग्रहण इसके बाद होगा।

शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे राहुल-प्रियंका

बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी शिमला आ सकते हैं। सभी नेता मुख्यमंत्री के पद पर हाइकमान के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस की जीत के पीछे प्रियंका गांधी का बड़ा रोल रहा है और प्रदेश में उन्होंने ही रैलियां की थीं। प्रियंका गांधी नहीं 10 दिन के भीतर ओल्ड पेंशन देने और एक लाख रोजगार का फैसला लेने का वादा भी किया था।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!