Special Buses HRTC : दिल्ली से हिमाचल के लिए दिवाली पर चलेगी 23 स्पेशल बसें , देखें लिस्ट

News Updates Network
0

Diwali Special Buses HRTC 23 special buses will run from Delhi to Himachal on Diwali, see list
एचआरटीसी बसें (फोटो)

शिमला, 14 अक्तूबर - दिल्ली में नौकरी करने वाले प्रदेश के लोगों के लिए दिवाली पर देश की राजधानी से हिमाचल पथ परिवहन निगम की 23 स्पेशल बसें चलेंगी। इस बार ये बसें डिपो प्रबंधन नहीं, बल्कि दिल्ली में मौजूद एचआरटीसी के ट्रैफिक मैनेजर अखिल अग्निहोत्री की देखरेख में चलाई जा रही हैं। 21 और 22 अक्तूबर को इन बसों के लिए यात्री ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं। 

दिल्ली के लिए रूट पर चलने वाली सभी बसें एडवांस में बुक हो गई हैं। ऐसे में ट्रैफिक मैनेजर ने 23 बसों की व्यवस्था दिल्ली से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के लिए की है।  इन बसों में 21 अक्तूबर को शाम 7:04 बजे दिल्ली से हमीरपुर वाया भोटा, 7:46 पर दिल्ली से हमीरपुर वाया भोटा, 9:38 बजे दिल्ली से हमीरपुर वाया भोटा, 9:35 बजे दिल्ली से हमीरपुर वाया वाया भोटा वोल्वो, 9:18 बजे दिल्ली से कांगड़ा वाया देहरा चलेंगी। 


9:21 बजे दिल्ली से सुजानपुर वाया नादौन, 8:21 बजे दिल्ली से पालमपुर वाया सुजानपुर, 7:55 पर दिल्ली से पालमपुर वाया जयसिंहपुर, 9:25 पर दिल्ली से पालमपुर वाया सुजानपुर, 7:47 पर दिल्ली से बैजनाथ वाया देहरा कांगड़ा, 8:52 पर दिल्ली से बैजनाथ वाया देहरा कांगड़ा, 9:16 पर दिल्ली से बैजनाथ वाया देहरा कांगड़ा, 7:30 पर दिल्ली से सरकाघाट वाया बिलासपुर, 8:55 दिल्ली से सरकाघाट वाया बिलासपुर, 9:28 पर दिल्ली से कांगड़ा वाया नादौन ज्वालाजी, 6:35 पर दिल्ली से पालमपुर वाया नादौन सुजानपुर, 8:44 पर दिल्ली से धर्मशाला वाया देहरा कांगड़ा वोल्वो, 7:41 पर दिल्ली से धर्मशाला वाया देहरा कांगड़ा, 9:17 पर दिल्ली से धर्मशाला वाया देहरा कांगड़ा, 9:01 पर दिल्ली से ऊना वाया चंडीगढ़, 8:26 पर दिल्ली से मनाली वाया बिलासपुर, 9:36 पर दिल्ली से शिमला वाया चंडीगढ़ बसें 21 और 22 अक्तूबर को दिल्ली से चलेंगी। 

22 अक्तूबर को 8:25 पर दिल्ली से मंडी वाया बिलासपुर बस चलेगी। दिल्ली में एचआरटीसी के ट्रैफिक मैनेजर अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि इस बार दिल्ली से ही लोगों को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के लिए बसें उपलब्ध करवाई गई हैं। 21 और 22 को घर जाने वाले लोग इनकी ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग शुरू है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top