Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

राजनीति: सीएम जयराम बोले- कांग्रेस के दो विधायक आए, अभी और आएंगे

News Updates Network
By -
0
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के दो विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। अभी और आएंगे। आने वाले समय में बहुत कुछ होने वाला है। शिलाई में जनसभा के दौरान सीएम ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की मंजिल आसान नहीं है। 

इस बार हिमाचल में भी रिवाज बदलेगा। हाटियों के जनजातीय दर्जे के मुद्दे पर जयराम ने कहा कि मंजिल अब दूर नहीं है। जल्द इसका सकारात्मक समाधान होगा। हाटियों को उनके अधिकार मिलकर रहेंगे। हाटी को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में शिलाई विस क्षेत्र में जल्द धन्यवाद रैली की जाएगी।

जयराम ने कांग्रेस विधायक का नाम लिए बिना कहा कि उनकी पृष्ठभूमि राज परिवार की नहीं रही है। वह गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने प्रदेश के हर गरीब का दर्द करीब से जाना और उनके हक में फैसले लिए। बड़े लोग कभी गरीब की पीड़ा नहीं समझ सकते। कहा कि शिलाई आता हूं तो सिराज याद आता है। 

सिराज और शिलाई में कोई अंतर नहीं है। न ही उन्होंने शिलाई और सराज के विकास में फर्क रखा। पूरे सिरमौर का विकास किया है। सिरमौर से पांचों सीटें भाजपा को चाहिए। मुख्यमंत्री ने गुग्गा नवमी मेले का दर्जा जिलास्तरीय करने की घोषणा भी की। इससे पहले मुख्यमंत्री का शिलाई पहुंचने पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

जश्न मनाने नहीं हिमाचलियों के योगदान का श्रेय देने निकला हूं

रेणुकाजी में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह प्रदेश की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए नहीं, बल्कि प्रदेश के लोगों के योगदान और सहयोग का श्रेय देने उनके बीच निकल रहे हैं। विपक्ष के नेता उन पर सरकारी खर्चे से जश्न मनाने का आरोप लगा रहे हैं। वह प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में इस कार्यक्रम के माध्यम से जनता के बीच जाकर उनके योगदान के लिए धन्यवाद करेंगे। 

उन्होंने गुलाम नबी आजाद का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 1970 के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के साथ संगठन व देश में कई महत्वपूर्ण दायित्व संभाल चुके शीर्ष नेता ने भी अपने सभी पदों और दायित्वों से इस्तीफा दे दिया है। इससे लगता है कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। कांग्रेस के पास नेतृत्व ही नहीं है। कांग्रेस से लोग टूट कर दूसरे दलों से अपना नाता जोड़ रहे हैं। कांग्रेस नेतृत्व विहीन हो गई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!