Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

कुल्लू: सैंज घाटी में दर्दनाक बस हादसा, स्कूली बच्चों समेत 10 मौत, 3 घायल

News Updates Network
By -
0


कुल्लू जिला की सैंज घाटी में दर्दनाक बस हादसे की खबर है. शैंशर से सैंज की तरफ आ रही निजी बस जंगला गांव के पास सड़क से नीचे जा गिरी. साढ़े 8 बजे हुए हादसे में स्कूली बच्चों सहित 10 लोगों की मौत की खबर है. जबकि 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं

बस में 35 से 40 यात्रियों के होने की सूचना है. मरने वालों का आंकडा बढ़ सकता है. राहत बचाव कार्य जारी है.

डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने हादसे के पुष्टि की है. उन्होंने बताया है कि हादसे वाली जगह से 10 शवों को निकल लिया गया है, जबकि कई लोग अभी भी बस के नीचे दबे हुए हैं.

उधर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हादसे को लेकर शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा है कि प्रशासन राहत बचाव कार्य कर रहा है. घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे और शोकग्रस्त परिवारों को संबल प्रदान करे. ईश्वर से कामना करता हूं कि कम से कम लोग हताहत हुए हों.

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!