Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: निजी होटल में युवक ने की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला शव

News Updates Network
By -
0
चिंतपूर्णी: शनिवार रात को चिंतपूर्णी के एक निजी होटल में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। एसएचओ रोहिणी ठाकुर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बिहार के एक 22 वर्षीय युवक जोकि उसी होटल में काम करता है, उसने रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। 

इसके बाद पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए चिंतपूर्णी अस्पताल पहुंची जहां पर युवक को होटल मालिक और होटल में काम करने वाले दूसरे वर्कर्ज द्वारा पहुंचाया गया था। अस्पताल पहुंचने के बाद डाॅक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 

एसएचओ के अनुसार पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की,  जिसमें कुछ भी संदेहास्पद नहीं पाया गया। युवक पैसों को लेकर पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था ऐसा जांच में पता चला है। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के परिजन जो बिहार में रहते हैं, उनसे फोन पर बात हो गई है। वह जल्द ही चिंतपूर्णी पहुंचेंगे तब शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!