Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Live Updates Sidhu Moose Wala Murder: CCTV फुटेज आई सामने...मौत से पहले बोलेरो व स्कॉर्पियो में पीछा करते दिखे हत्यारे

News Updates Network
By -
0
गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से ठीक पहले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। हत्यारों ने वारदात में सफेद रंग की बोलरो और सिल्वर रंग की स्कार्पियों गाड़ी का इस्तेमाल किया है। मानसा पुलिस ने घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला है। घटना से ठीक पहले दोनों गाड़ियां गायक की काले रंग की थार से ठीक पीछे जाती दिख रही हैं।

मानसा पुलिस के अलावा हरियाणा और अन्य राज्यों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस को दोनों गाड़ियों की तलाश है। डबवाली सीमा पर भी वाहनों की जांच की जा रही है। मानसा पुलिस से जुडे सूत्रों ने जानकारी दी है कि आरोपी घटना के बाद हथियारों के बल पर एक हरियाणा नंबर की आल्टो कार छीनकर भी भागे हैं। मानसा पुलिस बोलेरो और स्कॉर्पियो गाड़ी की तलाश में जुट गई है। वहीं अन्य सीसीटीवी फुजेट को भी खंगाला जा रहा है। 

सिद्धू मूसेवाला का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था। सिद्धू मूसेवाला का जन्म 11 जून 1993 को मानसा के मूसा गांव में भोला सिंह व चरन कौर के घर हुआ। महज 29 साल की उम्र में आते-आते ही सिद्धू मूसेवाला पड़ाव दर पड़ाव अपनी गायकी से युवाओं के दिलों की धड़कन बन गए थे। मध्यम वर्गीय फैमिली से संबंधित सिद्धू मूसेवाला बचपन से ही गायकी का शौक रखते थे। मूसेवाला स्कूल, कॉलेज टाइम में भी गीत गाया करते थे तो दर्शकों की तालियां बटोर लिया करते थे। अपनी गायकी के दम पर सिद्धू मूसेवाला ने अपने गांव का नाम दुनिया में चमकाया। आज उनके गांव मूसा का नाम सिद्धू मूसेवाला को लेकर विश्व विख्यात हो चुका है।

SIT करेगी जांच

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच के लिए पंजाब पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है। देर रात पंजाब पुलिस के डीजीपी वीके भंवरा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि एसआईटी में पंजाब में बड़े अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस मुख्यालय में डीजीपी वीके भंवरा ने पत्रकारों को बताया कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या में 9 एमएम की पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है। हत्या में तीन हथियारों से गोलियां दागी गई हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब पुलिस जल्द से जल्द मूसेवाला की हत्या का केस सुलझा लेगी।

मुख्यमंत्री ने की शांति की अपील

मूसेवाला की सरेआम हत्या के बाद सूबे में आक्रोश की आशंका के चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाबियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। इस हमले को जिसने भी अंजाम दिया है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। नौजवान गायक की हत्या का उन्हें दुख है। 

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!