Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Accident in Kullu: दिल्ली के पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त, महिला समेत चार की मौत, तीन घायल

News Updates Network
By -
0
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। बंजार के घियागी के पास दिल्ली के पर्यटकों की कार हादसे का शिकार हुई है। कार हाईवे-305 से करीब 200 मीटर नीचे घियागी खड्ड में जा गिरी। चार पर्यटकों की मौत हो गई है, जबकि तीन घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में एक महिला सहित तीन सैलानी शामिल हैं। 

घायलों में दो महिला और एक पुरुष है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। घायलों को उपचार के लिए बंजार अस्पताल लाया गया है।

हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। कार हादसा रात को होने की आशंका है। इसका पता सोमवार सुबह लगा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!