Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: भाजपा का आज स्थापना दिवस तो आम आदमी पार्टी मंडी रैली में दिखाएगी अपनी ताकत

News Updates Network
By -
0
शिमला : भाजपा स्थापना दिवस व आम आदमी पार्टी 6 अप्रैल को अपनी ताकत दिखाएगी। भाजपा ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर हर विधानसभा क्षेत्र में 5 हजार कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा है और प्रदेश भर में 10 फुट आकार के 50 हजार झंडों को भी लगाया जाएगा। 

सभी विधानसभा क्षेत्रों में इस दिन भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुनेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मंत्री, विधायक, पार्टी पदाधिकारी, जिला एवं मंडल अध्यक्ष अलग-अलग स्थानों पर जुड़ेंगे। आम आदमी पार्टी इसी दिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र मंडी में रोड शो करने वाली है। 

इस रोड शो में भाजपा शासित 2 राज्यों के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व भगवंत भाग शामिल होंगे। आम आदमी पार्टी के इस रोड शो के दौरान भाजपा-कांग्रेस के बड़े नेता भी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल इस अवसर पर आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

कांग्रेस का आज कोई कार्यक्रम नहीं

कांग्रेस पार्टी ने देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ गत 31 मार्च को हिमाचल प्रदेश सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किए। पार्टी की तरफ से अब तक भाजपा के स्थापना दिवस व आम आदमी पार्टी के मंडी रोड शो के अवसर पर अलग से कोई कार्यक्रम करने का कार्यक्रम नहीं है।

कुछ कांग्रेसियों ने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से पार्टी छोड़ी : राठौर

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कुछ कांग्रेस नेताओं ने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के चलते पार्टी को छोड़ा है, जो उनका अपना निर्णय है। कांग्रेस पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की कोई कमी नहीं है। ऐसे में किसी के जाने से पार्टी को कोई नुक्सान नहीं होगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!