राजनीति : जल्द 68 विधानसभाओं में पहुंचेगी AAP, भाजपा की उल्टी गिनती हुई शुरू: सत्येंद्र जैन

News Updates Network
1 minute read
0
चुनाव के मद्देनज़र आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रभारी लगातार हिमाचल में डटे हैं। मंडी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सत्येंद्र जैन ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और भगवंत मांन के रोड़ शो में जिस तरह से भीड़ उमड़ी उससे भाजपा और कांग्रेस में बेचैनी पैदा हो गई है। हिमाचल के इतिहास में आम आदमी पार्टी का रोड शो सबसे शानदार रोड शो हुआ है। जिसके लिए उन्होंने मंडी और हिमाचल की जनता का आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने मंडी से हिमाचल की सियासत में ऑफिशियल एंट्री कर दी है जो जल्द ही सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में AAP का कारवां पहुंचेगा। जिस तरह रैली में हिमाचल की जनता में जोश आम आदमी पार्टी को लेकर देखने को मिल रहा है उससे सीएम और भाजपा की चाल उल्टी पड़ गई है। 

आम आदमी पार्टी की रैली में जनता ने दिखा दिया कि इस बार हिमाचल में सभी राजनीतिक समीकरण बदल जाएंगे। जो पहले भाजपा और कांग्रेस ने एक फ्रैंडली मैच खेलकर लोगों का फुटबॉल बनाया था।

उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की जनता समझ चुकी है कि भाजपा और कांग्रेस के इस राजनीतिक खेल को खत्म कर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगे जो प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी को दूर कर बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं दिल्ली की तर्ज पर देंगे। देश में भाजपा का विकल्प आम आदमी पार्टी बनकर तेजी से उभरने वाली पार्टी बन गई है वहीं हिमाचल में भी भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए आम आदमी पार्टी ने कदम रख दिया है। जो आने वाले विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें जीतकर प्रदेश में सरकार बनाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top