इसके अलावा मुख्यमंत्री चम्बा के लोगों को भी सौगात दे सकते हैं। साथ ही वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए प्रस्तुत बजट में की गई घोषणाओं पर भी मोहर लग सकती है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ राज्य स्तरीय समारोह में हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार और वन मंत्री राकेश पठानिया भी उपस्थित रहेंगे। जिला स्तर पर भी हिमाचल दिवस समारोह आयोजित किए जा रहे हैं।