Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: पागल कुत्तों ने चार साल के बच्चे समेत 12 लोगों को काटा, दहशत का माहौल

News Updates Network
By -
0
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली वार्ड के चलौंठी क्षेत्र में पागल कुत्तों ने कहर मचा रखा है। दो दिन के भीतर ही इन कुत्तों ने चार साल के मासूम बच्चे, बुजुर्ग और महिला समेत 12 से अधिक लोगों को लहूलुहान कर दिया। पागल हुए कुत्तों के घूमने से इलाके के लोग दहशत में हैं।चलौंठी में गुरुवार सुबह छह बजे एक कुत्ते ने माला ठाकुर को काट लिया। 

माला ठाकुर ने तुरंत नगर निगम को शिकायत दी। निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे लेकिन लोगों को काट रहे कुत्ते की पहचान न होने से वापस लौट गए। दिन के समय इस कुत्ते ने कई और लोगों को काट दिया। यही नहीं कई कुत्तों को भी इसने काट दिया। शुक्रवार सुबह एक कुत्ते ने माला ठाकुर के भाई को भी लहूलुहान कर दिया।

इसके अलावा पड़ोस में रह रहे चार साल के मासूम को पीठ से नोच लिया जबकि एक अन्य बुजुर्ग का हाथ चबा दिया। चंद घंटे में ही कई और लोगों को भी कुत्तों ने काट लिया। लोगों ने फिर नगर निगम को इसकी शिकायत की। स्थानीय लोगों ने दो कुत्तों को मौके पर ही मार दिया। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि पागल हो चुके कई और कुत्ते इस इलाके में घूम रहे हैं। निगम वेटनरी पब्लिक हेल्थ ऑफिसर डॉ. नीरज मोहन ने बताया कि कुत्तों ने कई लोगों को काटा है। यह पागल हो चुके थे। इन्हें मारा जा चुका है। कुछ कुत्ते घूम रहे हैं, उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!