Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल : एनएचएम कर्मचारी बोले सरकार ने किया विश्वासघात, पॉलिसी बनाने का वायदा करके मुकर गई सरकार

News Updates Network
By -
0
नाहन : एनएचएम अनुबंध कर्मचारियों को प्रदेश सरकार लगातार ठग रही है। आश्वासनों के बावजूद भी प्रदेश सरकार अपने ही वायदे से मुकर जाती है, जिसके चलते एनएचएम अनुबंध कर्मचारियों में प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष पनपा है। यह आरोप नाहन में एनएचएम अनुबंध कर्मचारी जिला सिरमौर के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने मीडिया से रू-ब-रू होते लगाया है। 

सुनील शर्मा ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा राज्य सचिवालय में वायदा किया गया था कि एनएचएम अनुबंध कर्मचारी अपनी हड़ताल को खत्म करें, प्रदेश सरकार उनके लिए स्थायी पॉलसी बनाएगी और यह निति एसएसए के आधार पर होगी। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके बीते कल विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि वह एनएचए अनुबंध कर्मचारियों के लिए कोई स्थायी पॉलसी नहीं बना रहे हैं। 
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने ही वायदे से मुकर रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 3 माह के भीतर एसएसए की तर्ज पर पॉलसी नहीं बनाई गई तो एनएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!