इसके बाद महेंद्र और मुकेश में तीखी नोकझोंक हुई। कुछ ही देर में सदन का माहौल गरमा गया। विपक्ष के सदस्य सदन के वेल में आकर महेंद्र के सामने नारेबाजी करने लगे।
इस बीच विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने चर्चा को जारी रखते हुए विधायक नरेंद्र ठाकुर को बोलने का मौका दिया। इसके बाद विपक्ष के सदस्य नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए। विपक्ष के वाकआउट के बाद चर्चा जारी रही।