Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर : खेल जागरूकता अभियान का आज अंतिम दिन, खेल का जीवन में बहुत महत्वपूर्ण योगदान

News Updates Network
By -
0
ग्राम पंचायत बैहना जट्टा के अंतर्गत डॉक्टर भीम राव अंबेडकर युवक मंडल बैरी दडोला के प्रतिनिधियों और सदस्यो द्वारा चलाये जा रहे खेल जागरूकता अभियान के छठे व अंतिम दिन बिलासपुर सदर में युवाओ , बच्चो,तथा लोगो को खेलो के प्रति पोस्टर के माध्यम से  जागरूक किया और खेल से होने वाले फायदे भी बताये  युवक मंडल के सदस्य अनमोल कुमार ने बताया कि खेल हमारे जीवन में काफी महत्वपूर्ण योगदान रखता हैं। 
खेल खेलने से हमारा शरीर शारीरिक और मानसिक रूप से सुरक्षित रहता हैं। ऐसा होता है कि अगर आप रोजाना खेल खेलते हैं तो आपके बीमार पड़ने के चांस काफी कम रह जाते हैं।

वर्तमान में देश में जिस तरह से कोरोना हमें परेशान कर रहा हैं, उससे बचने के उपाय और जतन हम सब कर रहे हैं। ऐसे में अगर हमें शारीरक रूप से फिट और स्वच्छ होना हैं तो उसके लिए हमे खेल खलना जरुरी हैं। शरीर को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वच्छ रखने के लिए भी खेल जरुरी हैं।

शारीरक गतिविधियों में खेल को सम्मिलित करना काफी अच्छा रहता हैं, खेल खेलने से हमारे शरीर की कई बिमारियाँ भी ठीक हो जाती हैं। विश्व में कई ऐसे देश हैं, जो खेलों को काफी महत्त्व देते हैं। इतना ही नहीं खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के अंतर्राष्ट्रीय प्रोग्राम भी कराये जाते हैं। जैसे ओलिंपिक इतियादी जिसमें देश और विदेश के कई खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। खेल को एक पेशेवर जीवन के हिसाब से देखे तो इसकी काफी आवश्यकता होती हैं।

इस मौके पर डॉक्टर भीम राव अंबेडकर युवक मंडल बैरी दडोला  के प्रधान मुनीश कुमार,उप प्रधान मोहित कुमार,सचिव विशाल कुमार, अनमोल, करण कुमार , हेमलता, पलक, सनेह लता गुरुप्रीत,मनप्रीत,जसप्रीत, संदीप,साहिल,दिव्यांशु, प्रिंस,नितिन,  आदि सदस्यो ने भाग लिया l

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!