Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

दुर्घटना :गोविंद सागर झील में गिरी कार, युवक की हुई मौत, दंपत्ति घायल

News Updates Network
By -
0
बंगाणा : ऊना जिला के तहत कुटलैहड़ क्षेत्र के लठियाणी में गोबिंद सागर घाट पर रविवार सुबह एक कार अनियंत्रित होने से झील में जा गिरी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि पति-पत्नी घायल हो गए हैं, जिन्हें स्वास्थ्य उपचार के लिए सिविल अस्पताल बंगाणा ले जाया गया है। 

बंगाणा पुलिस झील में कार गिरने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल यह हादसा कैसे पेश आया, पुलिस घटनास्थल पर जांच में जुट गई है। स्थानीय पंचायत के वार्ड पंच राकेश कुमार व अन्य ने झील में उतरकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला, जिसमें एक युवक ने दम तोड़ दिया था जबकि पति-पत्नी घायल हो गए थे।

कार मोड़ते समय स्किड होने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह बड़सर मैहरे से कार में सवार 3 लोग (युवक, उसके भाई-भाभी) लठियाणी में किसी काम से आए थे। इस दौरान वह झील के घाट को देखने चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घाट पर कार को मोड़ते समय अचानक कार स्किड होने से झील में जा गिरी। हादसे में मृतक युवक विकास (32) गुड़गांव स्थित एक कंपनी में इंजीनियर बताया जा रहा है। ये लोग बड़सर मैहरे के शास्त्री नगर के रहने वाले हैं।

जनवरी माह में झील में गिरी थी बाइक 

विगत जनवरी माह में इसी घाट पर एक बाइक भी झील में जा गिरी थी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। हालांकि प्रशासन व पंचायत द्वारा उक्त क्षेत्र में घटनाओं को रोकने के लिए काफी चौकसी बरती जा रही है। 

पुलिस घटना की जांच में जुटी 

एसएचओ प्रेमपाल शर्मा ने बताया कि रविवार को सुबह थाना क्षेत्र के तहत लठियाणी घाट पर एक कार अनियंत्रित होने से झील में जा गिरी। इस हादसे में युवक की मौत हो गई है, जबकि दंपति घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए बंगाणा अस्पताल के बाद क्षेत्रीय अस्पातल ऊना रैफर किया गया है। 

युवक के शव को पोस्टमार्टम हेतु क्षेत्रीय अस्पताल भिजवा दिया गया है। झील में कार गिरने की सूचना मिलते ही प्रशासन की तरफ से तहसीलदार बंगाणा राहुल शर्मा, स्थानीय पंचायत प्रधान जोगिन्द्र शर्मा, उपप्रधान निर्मल सिंह व वार्ड पंच राकेश कुमार सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए थे। 

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!