Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: 6 अप्रैल को प्रदेश के इस जिले में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान करेंगे रोड शो

News Updates Network
By -
0
मंडी : पंजाब के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी (आप) ने हिमाचल की तरफ रुख कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कदमताल शुरू कर दी है। आप ने भाजपा को मुख्यमंत्री के गृह जिला मंडी में घेरने की रणनीति बनाई है। 

मंडी में दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि 6 अप्रैल को मंडी में आम आदमी पार्टी रोड शो का आयोजन करेगी। इस रोड शो में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भाग लेंगे। 

शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरने व रोड शो की तैयारियों का जायजा लेने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन मंडी पहुंचे। मंत्री सत्येंद्र जैन ने देर शाम पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की तथा सदस्यता अभियान की समीक्षा की। पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान तेज करने के लिए ईमानदार लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने को कहा। 

सत्येंद्र जैन ने कहा कि आप हिमाचल में 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वह दो दिन के हिमाचल प्रवास पर आए हैं। भाजपा व कांग्रेस के कई बड़े नेता उनके संपर्क में हैं। उधर, परिधि गृह मंडी पहुंचे दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री के साथ भाजपा व कांग्रेस के कुछ नेताओं सहित कुछ अधिवक्ताओं व समाज सेवियों ने मुलाकात की। इस दौरान कई समाज सेवियों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!