Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: अरुणाचल में बर्फीले तूफान में लापता हिमाचल के अंकेश समेत सातों जवान शहीद

News Updates Network
By -
0
अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाके में 6 फरवरी से लापता सेना के 7 जवान शहीद हो गए हैं। रेस्क्यू दल को सभी सातों जवानों के शव मिले हैं। सेना ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की है। सेना ने कहा कि खराब मौसम में हिमस्खलन और ऊंचाई वाले कामेंग सेक्टर में बर्फबारी के बीच गश्ती दल प्रभावित हुआ था। दुर्भाग्य से इसमें शामिल सभी जवानों की प्रयासों के बावजूद भी जान नहीं बचाई जा सकी।

शहीद हुए इन सात जवानों में हिमाचल के बिलासपुर जिले का रहने वाला 22 बर्षिय अंकेश भी शामिल है। अंकेश साल 2019 में सेना में भर्ती हुआ था। अंकेश के पिता भी सेना में रह चुके हैं।

बता दें कि रविवार को कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में हिमस्खलन की घटना सामने आई थी। लापता जवान रविवार को गश्त कर रहे एक सैन्य दल का हिस्सा थे। तभी पहाड़ी से हिमस्खलन होने से जवान उसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलने के बाद जवानों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान भी चलाया गया लेकिन इसके बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!