Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

भाजपा अब चंद दिनों की मेहमान , देश व प्रदेश से होगा सूपड़ा साफ : चंद्र कुमार

News Updates Network
By -
0


जवाली : जिस प्रकार दीया बुझने से पहले फड़फड़ाता है, उसी प्रकार भाजपा भी चंद दिनों की मेहमान होने पर फड़फड़ा रही है। यह बात प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार ने खरोटा में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। 


चौधरी चन्द्र कुमार ने कहा कि भाजपा ने चार साल तक तो कोई विकास करवाया नहीं और अब अब भाजपा अंतिम वर्ष में विकास करवाने का दम भर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की घोषणाएं व शिलान्यास वैसे ही पड़े हैं। उन्होंने कहा कि जवाली में भी भाजपा विधायक अर्जुन सिंह अंतिम वर्ष में भूमि पूजन करने में लगे हुए हैं जबकि उनका काम तो शुरू नहीं हो पाएगा। 


चौधरी चन्द्र कुमार ने कहा कि जिन ट्यूबवेलों की बात विधायक कर रहे हैं वो तो पूर्व की कांग्रेस सरकार की देन हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक के चार साल तो पूर्व की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में करवाए गए विकासकार्यों का उद्घाटन करने में ही गुजर गए जबकि अपना कोई एक विकासकार्य भी विधायक नहीं करवा पाए। अब अंतिम वर्ष है तो विधायक ने फिर से जनता को मूर्ख बनाने के लिए भूमिपूजन शुरू कर दिए हैं। बिना बजट के ही भूमि पूजन किए जा रहे हैं। 


उन्होंने कहा कि अब जनता विधायक की नीयत व नीति को समझ चुकी है तथा उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बार देश-प्रदेश से भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। इससे पहले खरोटा में कार्यकर्ताओं द्वारा चौधरी चन्द्र कुमार का जोरदार स्वागत किया गया। 


इस मौक़े पर ब्लॉक अध्यक्ष चैन सिंह, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह, उपप्रधान खरोटा बलविंदर सिंह ऊर्फ नीरू, पूर्व प्रधान देस राज, पूर्व प्रधान खुशाल सिंह, मदन सनौरिया, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सतीश कुमार, साहिल बाजवा, रजत राणा, अमन दीप सनौरिया, अजय गुलेरिया, पंकज कुमार, बलबीर सिंह, पवन कुमार इत्यादि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!