Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Himachal : अरे ये क्या ! निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी निकले रिश्वतखोर, 11 लाख 48 हजार रुपए बरामद : Read More

News Updates Network
By -
0
जिला कांगड़ा में चार निजी महाविद्यालयों का निरीक्षण करने पहुंचे दो अधिकारियों से गगल के एक निजी होटल में 11 लाख 48 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पकड़े गए दोनों लोगों में एक पुरुष जो उत्तर प्रदेश से है और दूसरी महिला झांसी उत्‍तर प्रदेश से है। विजिलेंस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इन दोनों लोगों को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम ने दोनों से पूछताछ की जा रही है।


जानकारी के मुताबिक ये दोनों जिला कांगड़ा के चार निजी कॉलेज जिसमें सरन कॉलेज आफ एजुकेशन घुरकड़ी कांगड़ा, ज्ञान ज्योति राजोल, द्रोणाचार्य कॉलेज रैत और केएलवी कॉलेज पालमपुर के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इन दोनों ने शुक्रवार को निरीक्षण कार्य पूरा कर लिया था। आज सुबह 11:30 बजे उनकी गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डा से दिल्ली के लिए फ्लाइट थी। इसके चलते उन्होंने शुक्रवार को मांझी पुल गगल के पास एक निजी होटल में कमरा नंबर 208 बुक करवाया था और यहीं रह रहे थे।


वहीं दूसरी ओर विजिलेंस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि यह लोग निरीक्षण के नाम पर शैक्षणिक संस्थानों से पैसे ऐंठ रहे हैं। गुप्त सूचना के आधार पर विजिलेंस की आठ सदस्यीय टीम आज सुबह ही उनके कमरे में पहुंच गई। टीम को देखकर दोनों हक्के बक्के रह गए। जैसे ही टीम ने जांच शुरू की तो दोनों के पास नोटों के दो पैकेट बरामद हुए। इन पैकेटों में 11 लाख 48 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है।


विजिलेंस टीम के सदस्य एएसआइ भाग सिंह ठाकुर ने बताया दोनों के पास इतनी अधिक संख्या में पैसा बरामद हुआ है। अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि इन लोगों ने चार में से किस-किस कॉलेज से पैसा लिया है और कितना लिया है। लेकिन इतनी अधिक नकदी बरामद हुई है, वह यकीनन रिश्वत की ही है, क्योंकि निरीक्षण टीम किसी भी तरह का शुल्क नहीं लेती है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!