Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : Bilaspur : Drugs : घाघस में 33.31 ग्राम चिट्टे सहित युवक पकड़ा, नौणी में 864 ग्राम चरस के साथ 2 नाबालिग काबू : Read More

News Updates Network
By -
0
बिलासपुर : पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में चिट्टे व चरस के साथ 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 2 युवक नाबालिग हैं। जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस ने रविवार सुबह घाघस के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान सुबह करीब 5:30 बजे एक युवक सामने से आया जोकि पुलिस को देखकर डर गया और भागने की कोशिश करने लगा। 

इस पर पुलिस ने दबोच लिया। जब पुलिस ने उससे भागने का कारण पूछा तो हड़बड़ाहट में वह कोई जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो उससे 33.31 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

चरस के साथ कार में सवार थे युवक

दूसरे मामले में पुलिस थाना सदर के तहत नौणी में पुलिस ने कार सवार दो नाबालिग युवकों से 864 ग्राम चरस बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने नौणी में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस ने बिलासपुर से स्वारघाट की ओर जा रही एक कार को रुकने का इशारा किया, जिस पर चालक ने कार साइड में खड़ी कर दी। 


जब पुलिस ने उपरोक्त दोनों कार सवारों से गाड़ी के दस्तावेज मांगे तो वे घबरा गए। पुलिस ने शक के आधार पर जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 864 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने 3 युवकों को चिट्टे व चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस इस तरह से नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त है और नशे के सौदागरों को बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!