Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : Shimla : निजी बसों में टिकट न देने वाले परिचालकों पर परिवहन विभाग का शिकंजा : Read More

News Updates Network
By -
0
प्रदेश में प्राइवेट बसों में यात्रियों को टिकट न देने वाले परिचालकों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कसा है। विभाग ने विशेष अभियान के तहत प्रदेश भर में बुधवार को 67 बसों का निरीक्षण किया। इस दौरान विभाग की टीमों ने पाया कि कुछ शहर व लांग रूट पर चलने वाली बसों में परिचालक यात्रियों को टिकट नहीं दे रहे हैं।

वहीं विभाग द्वारा चालकों व परिचालकों के लिए निर्धारित किए गए नियमों का पालन भी नहीं किया जा रहा है। ऐसे में विभागीय टीम ने राजधानी शिमला सहित विभिन्न जिलों में प्राइवेट बसों के निरीक्षण करते हुए 27 बसों के चालान काटे हैं और परिचालकों व बस ऑपरेटरों से 25 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला है।

दरअसल, परिवहन विभाग को पिछले काफी समय से शिकायतें मिल रही थी कि प्राइवेट बसों में परिचालक अपनी मनमानी कर रहे हैं और टिकट नहीं दे रहे हैं। वहीं, विभाग के पास यह भी शिकायत थी, निजी बसों के चालक कई बार तो बकाया भी वापिस नहीं कर रहे हैं।

इसके अतिरिक्त परिवहन विभाग के निर्देशों पालन नहीं कर रहे हैं, जिसमें चालक व परिचालकों को वर्दी पहना अनिवार्य किया गया। शिकायतों को लेकर विभाग ने 24 से 26 नवम्बर तक निजी बस चालक परिचालकों की जांच को लेकर विशेष अभियान चलाया। आज अभियान का अंतिम दिन है ।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!