HP News : Mandi : कांग्रेसियों का सरकार बनाने का सपना नहीं होगा साकार : जयराम ठाकुर : Read More

News Updates Network
0


मंडी : सीएम जयराम ठाकुर का कहना है कि कांग्रेसी नेता उपचुनावों में मिली जीत के बाद प्रदेश में सरकार बनाने के सपने देख रहे हैं लेकिन उनके यह सपने साकार नहीं होंगे और सिर्फ सपने बनकर ही रह जाएंगे। यह बात उन्होंने आज धर्मपुर में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा इकलौती ऐसी पार्टी है जो सेवाभाव से काम करती है जबकि कांग्रेस संकट की स्थिति में भी राजनीति ही करती है। 


हालही में संपन्न हुए उपचुनावों में कांग्रेस को श्रद्धांजलि के नाम पर वोट मिले हैं और यह वोट बार-बार नहीं मिलेंगी। प्रदेश में एक तरह से विधानसभा चुनावों का आगाज हो चुका है और इसके लिए सभी को जीतोड़ मेहनत के साथ काम करना होगा ताकि प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार सत्ता में काबिज की जा सके।


जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेसियों को सरकार द्वारा किया जा रहा विकास नजर नही आ रहा और बार-बार यही पूछ रहे हैं कि सरकार ने क्या किया। उन्होंने सरकार की योजनाएं गिनाते हुए कहा कि सरकार इन योजनाओं के माध्यम से गरीब वर्ग तक विकास पहुंचा रही है जो शायद दिखाई नही दे रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश जल्द ही ऐसा राज्य बनेगा जहां हर घर में नल के माध्यम से स्वच्छ जल उपलब्ध होगा।

जयराम ठाकुर ने कहा कि उनपर विपक्ष हैलिकॉप्टर पर सफर करने के आरोप लगाता है जबकि पूर्व की सरकार में हैलिकॉप्टर का सबसे ज्यादा दुरूपयोग हुआ है। उन्होंने शिमला जिला के एक कांग्रेसी नेता का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास ऐसा नेता भी है जो करता-धरता कुछ नहीं लेकिन चौपाल यानी अपने गृहक्षेत्र जाने के लिए हैलिकॉप्टर में सफर करता है। इस नेता के बारे में आने वाले समय में पूरा खुलासा किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top