Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News: Chamba : Death : शख्स ने गलती से पी लिया जहर - ले गए अस्पताल पर नहीं बची जान : Read More

News Updates Network
By -
0
चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बेहद ही दुखड़ा खबर सामने आई है। दरअसल, यहां ग्राम पंचायत सुंगल में गलती से जहरीली वस्तु निगलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया गया कि उक्त शख्स ने ने बीते शनिवार को गलती से जहरीली वस्तु (Poison) का सेवन कर लिया था, जिसके बाद तबियत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। 

जहां पर उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उक्त शख्स को आगामी इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर गर दिया और रविवार को इलाज के दौरान ही उक्त शख्स की जान चली गई। 

जान गंवाने वाले शख्स की पहचान कैलाश चंद वासी गांव सुंगल पोस्ट ऑफिस बरौर के तौर पर की गई है। 

वहीं, शख्स की मौत होने का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का रविवार दोपहर बाद मेडिकल कालेज टांडा में पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। इसके साथ ही इस संबंध में मामला दर्ज कर विस्तृत कारणों का पता लगाने के लिए जांच आरंभ कर दी गई है। 

फिलहाल परिजनों के बयान और आरंभिक जांच के आधार पर इस संदर्भ में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है। उधर, सदर पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सकीनी कपूर ने घटना की पुष्टि की है। 


उन्होंने बताया कि घटना को लेकर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार हेतु वारिसों के हवाले कर दिया है। जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!