कांगड़ा : भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के भरयाल गांव निवासी ओमप्रकाश चौधरी को प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम कांगड़ा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई है। इसके अलावा जवाली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता संजय गुलेरिया को नेशनल सेविंग स्टेट एडवाइजरी बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वित्त महकमे की ओर से इनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की गई ।
हिमाचल प्रदेश :ओमप्रकाश चौधरी को प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम कांगड़ा का उपाध्यक्ष किया नियुक्त - पढ़ें पूरी खबर
By -
Saturday, July 24, 2021
0