Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल प्रदेश : कॉलेजों में कल से शुरू होंगी परीक्षाएं , स्कूलों में आएंगे शिक्षक

News Updates Network
By -
0
हिमाचल प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में एक जुलाई से स्नातक अंतिम वर्ष के करीब 35 हजार विद्यार्थियों की परीक्षाएं शुरू होंगी। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए प्रदेश भर में 156 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। शीतकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में गुरुवार से शिक्षकों की हाजिरी अनिवार्य कर दी है। शिक्षक स्कूल आकर विद्यार्थियों को व्हाट्सएप के माध्यम से पढ़ाएंगे। विद्यार्थियों के लिए अभी स्कूल बंद रहेंगे। 15 जुलाई के बाद 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को बुलाने की योजना है।

एक जुलाई से प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रथम वर्ष और पॉलीटेक्निक कॉलेजों में तृतीय वर्ष की कक्षाएं शुरू होंगी। फार्मेसी कॉलेजों में प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की भी नियमित कक्षाएं लगेंगी। आईटीआई में भी द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की कक्षाएं लगेंगी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा व तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से जारी एसओपी के तहत ही परीक्षाएं और नियमित कक्षाएं लगाई जाएंगी। शिक्षण संस्थानों में बिना फेस मास्क किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। दो गज की दूरी के नियम का पालन करना होगा।

आधार और ड्राइविंग लाइसेंस दिखाने पर भी दे सकेंगे परीक्षा
हिमाचल प्रदेश विवि की बीटेक की होने वाली परीक्षाओं में बैठने वाले छात्र-छात्राओं को तय किए गए केंद्रों में रोलनंबर साथ लाने होंगे। यदि किसी छात्र के पास रोलनंबर नहीं भी होगा, तो  छात्र को यूआईटी का पहचान पत्र, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस दिखाने पर परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी जाएगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक की ओर से पांचों परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को इस संदर्भ में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। ब्यूरो

बीबीए, बीसीए के लिए परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ी
एचपीयू ने बीबीए, बीसीए, बीटीए रूसा सिस्टम में स्पेशल चांस के लिए परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि को आठ जुलाई तक बढ़ा दिया है। अब बिना लेट फीस के छात्र आठ जुलाई तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकेंगे। इसके बाद लेट फीस ली जाएगी। विवि ने 2013-14 से 2015-16 तक के सेशन के छात्र-छात्राओं को डिग्री पूरी करने के लिए विशेष मौका दिया है। ब्यूरो

कोचिंग बैच के लिए ऑनलाइन कक्षाएं एक जुलाई से
 पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र हिमाचल प्रदेश विवि ने मेडिकल और इंजीनियरिंग की परीक्षाओं के लिए होने वाले कोचिंग कोर्स के लिए चयनित, अनुसूचित जाति, जनजति, ओबीसी और सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों की सूची जारी कर दी है। इसे वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। एक जुलाई से 31 अगस्त तक चलने वाले कोचिंग बैच की ऑनलाइन कक्षाएं एक जुलाई से शुरू होंगी।


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!