Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल : कल से होगी झमाझम बारिश , मिलेगी गर्मी से राहत

News Updates Network
By -
0
सोलन : पहली जुलाई से मानसून के बादल झमाझम बरसने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बुधवार को दिनभर मौसम साफ बना रहा। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में पहली जुलाई से मानसून रफ्तार पकड़ेगा। समूचे राज्य में तीन जुलाई तक झमाझम बारिश होगी,  राज्य में बीते एक सप्ताह की बात की जाए, तो प्रदेश में मानसून कमजोर रहा है। 


मानसून के कमजोर पड़ते ही गर्मी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। बारिश के पूर्वानुमान के बावजूद पूरे प्रदेश में धूप खिलने से गर्मी बढ़ गयी है। राज्य में पिछले एक सप्ताह के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। मानसून सीजन के दौरान सामान्य से कम बारिश होने से किसानों व बागबानों की चिंता बढ़ने लगी है। मौसम विभाग द्वारा राज्य में जून माह के आखिरी दिनों के दौरान भी मानसून के कमजोर रहने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है, जो किसानों व बागबानों के लिए परेशानियां लेकर आ सकता है। 


प्रदेश में अब तक पहली से 27 जून तक राज्य में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। तीस जून तक प्रदेश में अब मौसम साफ रहने के आसार हैं। आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। मैदानी जिलों में गरमी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा में गर्मी बहुत ज्यादा होने के कारण लोग घरों से निकलने से लोग गुरेज कर रहे हैं।  पहली जुलाई से प्रदेश में मेघ बरसने से  लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिल सकती है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!