Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हरियाणा :बंद कैफे में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवा जोड़े , छापा मारकर 2 लड़कियों व सात लड़कों को किया काबू

News Updates Network
By -
0
चरखी दादरी : लॉकडाउन से राहत के बाद अब फिर से कैफे और होटलों में लोगों के पहुंचने का काम शुरु हो गया है वहीं गलत काम करने वालों की भी अब धरपकड़ तेज हो गई है। इसी कड़ी में आज चरखी दादरी पुलिस ने कैफे में छापा मारकर दो लड़कियों और सात लड़कों को काबू किया है।

जानकारी के मुताबिक  हरियाणा में दादरी शहर के झाडू चौक के पास स्थित एक कैफे में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से दो युवतियों व पांच युवकों को गिरफ्तार किया है।  इस सेक्स रैकेट की पुलिस को पिछले कुछ दिनों से गुप्त सूचना मिल रही थी। पुलिस ने इसी आधार पर कार्रवाई की।  पकड़े गए लोगों से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई दोनों लड़कियां झज्जर जिले की रहने वाली है जबकि लड़के रोहतक और दादरी के रहने वाले हैं। इस संबंध में पुलिस द्वारा युवक युवतियों पर देह व्यापार का मामला दर्ज कर करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिसकर्मी को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा गया था। सौदा तय होते ही पुलिस की टीम ने रेड मार दी। कैफे में जब पुलिस पहुंची तो कमरों से दो लड़कियां और सात लड़के आपत्तिनजक हालत में मिले। इस संबंध में पुलिस द्वारा देह व्यापार का मामला दर्ज कर करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!