Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर : जामली में 150 फुट गहरी खाई में गिरा ट्रक , चालक की मौत

News Updates Network
By -
0
स्वारघाट: सोमवार दोपहर बाद नेशनल हाई-वे 21 चंडीगढ़-मनाली पर जामली स्थान पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया। हादसे में स्वारघाट से बिलासपुर की तरफ जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 फुट खाई में लुढ़क गया, जिससे ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रक चालक की पहचान गोपाल चंद (18) पुत्र जगतार सिंह निवासी गांव काथला (नालिया) डाकघर स्वारघाट, तहसील श्रीनयनादेवी जी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हादसे के संबंध में आगामी कारवाई शुरू कर दी है। मृतक का क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!