Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: BSL नहर में व्यक्ति ने लगाई छलांग, 5 दिन बीतने पर भी नहीं मिला सुराग

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 13 सितंबर। धनोटू सब्जी मंडी के बाहर गत सोमवार को बीएसएल नहर में छलांग लगाने के बाद लापता हुए 43 वर्षीय व्यक्ति का 5 दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। शनिवार को एनडीआरएफ की 2 टीमों ने सुंदरनगर जलाशय में विभिन्न हिस्सों में सघन तलाशी अभियान चलाया। कई घंटे तक चले इस अभियान के बावजूद लापता व्यक्ति का पता नहीं चल सका।

जानकारी के अनुसार गत सोमवार को धनोटू स्थित सब्जी मंडी के बाहर एक जीप में बैठे 43 वर्षीय व्यक्ति ने अचानक नहर में छलांग लगा दी थी। नहर के तेज बहाव में छलांग लगाने के बाद वह पानी में लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तलाश अभियान शुरू किया था। बताया जा रहा है कि लापता व्यक्ति डुमट बैहली क्षेत्र से संबंधित है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी।

शनिवार को एनडीआरएफ की 2 टीमों ने सुंदरनगर के बीएसएल जलाशय में लापता व्यक्ति की तलाश की। जवानों ने जलाशय में संभावित स्थानों पर कई घंटे तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। जलाशय में पानी का तेज बहाव होने के कारण तलाशी अभियान में चुनौतियां भी सामने आ रही हैं। 

डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि नहर में कूदने के बाद लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सर्च अभियान के संबंध में आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!