Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: ओवरलोडिंग से मिली राहत! स्कूली बच्चों की सुविधा के लिए बंदला भेजी HRTC बस

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 02 सितंबर। बंदला स्कूल में आयोजित की जा रही खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले स्कूली बच्चों की सुविधा को देखते हुए HRTC बिलासपुर डिपो की एक बस को अस्थायी तौर पर बंदला तक भेजने के निर्देश जारी किए। 

जानकारी के अनुसार 01 सितंबर को बिलासपुर बस अड्डे से शाम 5:30 बजे बंदला के लिए रवाना होने वाली बस में यात्रियों की भारी भीड़ थी। ऐसे में खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए बंदला जा रहे स्कूली बच्चों के कारण बस में ओवरलोडिंग की स्थिति बनने की संभावना बनी हुई थी। इससे यात्रियों और विद्यार्थियों को सफर के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता था।

बंदला स्कूल में इन दिनों खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से स्कूली बच्चे भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं। बच्चों की संख्या अधिक होने के कारण बंदला रूट पर अतिरिक्त यात्री दबाव बढ़ गया था।

पूर्व युवा कांग्रेस सचिव अनिल कश्यप ने बताया कि उन्हें विद्यार्थियों को आ रही इस समस्या की जानकारी मिली थी। उन्होंने इस संबंध में HRTC बिलासपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक से आग्रह किया था कि खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों की सुविधा के लिए उचित व्यवस्था की जाए। इसके बाद क्षेत्रीय प्रबंधक ने सिहड़ा रूट पर जाने वाली बस को अस्थायी तौर पर बंदला तक भेजने के निर्देश जारी किए।

अनिल कश्यप ने इस त्वरित व्यवस्था के लिए HRTC बिलासपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को काफी सुविधा मिली और ओवरलोडिंग की समस्या को भी कम करने में मदद मिली।

वहीं, HRTC बिलासपुर बस अड्डा प्रभारी ने क्षेत्रीय प्रबंधक के निर्देशों की अनुपालना करते हुए संबंधित स्टाफ को खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए बंदला जा रहे बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बस को बंदला तक भेजने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!