Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

एक्शन मोड में बिलासपुर पुलिस, कीरतपुर नेरचौक फोरलेन पर 9.11 ग्राम चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 03 सितंबर। हिमाचल प्रदेश में नशे के बढ़ते जाल को काटने के लिए बिलासपुर पुलिस फुल एक्शन मोड में है। पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर 9.11 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों का वाहन जब्त कर लिया है और उनके खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने नशे की तस्करी रोकने के लिए फोरलेन पर तुन्नु-ढलियारा में विशेष नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक संदिग्ध वाहन को जांच के लिए रोका गया। जब टीम ने वाहन की बारीकी से तलाशी ली तो उसमें से 9.11 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर वाहन में सवार तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए तीनों आरोपी बिलासपुर जिले के ही रहने वाले हैं। इनकी पहचान मुनीष कुमार (30) निवासी गांव बंदला, आशीष कल्याण (30) निवासी डियारा सैक्टर और आसिफ मोहम्मद (34) निवासी रोड़ा सैक्टर-2 के रूप में की गई है। पुलिस अब इस मामले में आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगालने में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन युवकों ने यह चिट्टा कहां से और किस सप्लायर से खरीदा था और आगे इसे किन लोगों को बेचा जाना था। आरोपियों के मोबाइल फोन और कॉल डिटेल्स की भी जांच की जा रही है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस की नजर केवल पैडलर्स पर नहीं है, बल्कि इस नशे की सप्लाई से जुड़े पूरे नैटवर्क की जड़ तक पहुंचा जाएगा और मुख्य सप्लायरों के खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!