न्यूज अपडेट्स
मंडी, 18 सितंबर। कुल्लू जिले में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए STF सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने झिरी में नाकाबंदी के दौरान एक HRTC बस से 10 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है। मामले में शिमला जिले के 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को STF टीम ने झिरी में नाकाबंदी की थी। इसी दौरान उदयपुर से रिकांगपिओ जा रही सरकारी HRTC बस नंबर HP-42-3151 को जांच के लिए रोका गया। चेकिंग के दौरान सीट नंबर 29 पर बैठे युवक के पास मौजूद बैकपैक की तलाशी ली गई, जिसमें से 10 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अनुराग पुत्र योगेंद्र सिंह, निवासी गांव जगुनी, डाकघर डानशा, तहसील रामपुर, जिला शिमला, उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है।
मामले की प्रारंभिक जांच ASI चमन लाल, STF (C.R.) मंडी द्वारा की जा रही है। मामला पुलिस थाना ऑट में दर्ज किया जा रहा है और आगे की कार्रवाई जारी है।
