Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: वाहन चोरी की वारदात, कार से बैटरी, पेट्रोल समेत अन्य सामान चोरी, FIR दर्ज

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 24 अगस्त। राजधानी शिमला में वाहन चोरी की वारदातों के बीच एक पत्रकार की कार से बैटरी, स्टीयरिंग कवर, पेट्रोल समेत अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। शिमला के अन्नाडेल रोड खादी कार्यालय के पास और अन्नाडेल वार्ड में पिछले कुछ दिनों से गाड़ियों की बैटरी, पेट्रोल और अन्य सामान चोरी हो रहा है। वही बीती रात भी विधानसभा मानसून सत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद चंद मीटर दूरी पर खड़ी एक आल्टो गाड़ी से इसी तरह से चोरी करने के साथ तोडफ़ोड़ की गई। शिकायत मिलने के बाद बालूगंज पुलिस ने रोज़नामचा में इसकी प्रविष्टि दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के रोज़नामचा विवरण के अनुसार  कुलदीप शर्मा ने थाना बालूगंज पहुंचकर शिकायत दी कि उनकी पत्नी के नाम पर पंजीकृत कार एचपी52ए-3852 सिविल होटल-खादी बोर्ड के समीप खड़ी थी। बीती रात अज्ञात लोगों ने कार को निशाना बनाते हुए उसकी बैटरी, स्टीयरिंग कवर, पेट्रोल सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। वाहन को भी नुकसान पहुंचाया गया है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि इसी क्षेत्र में पहले भी वाहनों से सामान चोरी होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उन्होंने आशंका जताई कि वारदात के पीछे कबाड़ इकट्ठा करने वाले लोग हो सकते हैं। शिकायत में यह भी बताया गया कि कार के समीप कबाड़ इकट्ठा करने वाले दो व्यक्ति मिले हैं, जिससे संदेह और गहरा गया है।

पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद मामले की सूचना आसपास के थानों को टैंगो-1 के माध्यम से दी है। संदिग्ध कबाड़ बीनने वालों की पहचान और धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और कबाड़ इकट्ठा करने वाले व्यक्तियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि चोरी हुए सामान की तलाश और संदिग्धों की पहचान के लिए जांच जारी है। मामले में दोषियों के सामने आने के बाद उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!