Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: 31 मार्च की आधी रात के बाद अनिश्चितकाल के लिए बंद होंगे प्रदेश के एंट्री प्वाइंट

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सोलन, 29 मार्च। सरकार की ओर से लागू किए जा रहे स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ पंजाब में रोष लगातार बढ़ रहा है। रविवार को विभिन्न संगठनों के प्रदर्शनकारियों ने भरतगढ़-नालागढ़ को जोड़ने वाले 2 अहम स्टेट हाईवेज पंजैहरा रोड और दभोटा रोड को करीब अढ़ाई घंटे तक जाम कर दिया। 

पंजाब मोर्चा के कन्वीनर गौरव राणा, किरती किसान मोर्चा के प्रधान हरप्रीत सिंह भट्टो, बीकेयू बहिराम के अवतार सिंह, करनवीर सिंह सोनू, प्रिंस बढल, एडवोकेट विशाल सैनी, जवाहर सिंह मल्ली, रिंकू कुमार, परगट सिंह घनौली, बलवीर सिंह मुन्ने, प्रीतम सिंह रायपुर, लछमन सिंह खेड़ी, सूबेदार रोशन लाल व नीरज राणा के नेतृत्व में दोनों सड़कों पर जाम लगाया गया। भारी बारिश में भी लोग सड़कों पर डटे रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पंचायत मंत्री अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ रोष जताया और चेतावनी दी कि अगर सरकार ने टैक्स कम नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने ऐलान किया कि 31 मार्च आधी रात के बाद किसी भी समय पंजाब-हिमाचल के सभी एंट्री प्वाइंट्स अनिश्चितकाल के लिए जाम कर दिए जाएंगे। कीरतपुर साहिब-मनाली नैशनल हाईवे व घनौली-भरतगढ़ मार्ग समेत रोपड़ जिले के 11 और पूरे पंजाब के 33 एंट्री प्वाइंट बंद करने की चेतावनी दी गई है। संघर्षकारी नेताओं ने स्पष्ट किया कि अब किसी समझौते की कोई गुंजाइश नहीं है। हिमाचल सरकार को यह टोल नाके तुरंत हटाने होंगे, नहीं तो लंबे समय तक चक्का जाम जारी रहेगा, साथ ही पंजाब सरकार से भी इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की गई।

करीब अढ़ाई घंटे बाद तहसीलदार श्री आनंदपुर साहिब संदीप कुमार और थाना प्रभारी जतिन कपूर की अगुवाई में प्रशासन मौके पर पहुंचा। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से मांग पत्र लिया और उनकी मांगों को उच्च स्तर तक पहुंचाने का भरोसा दिया। हालांकि जाम खोल दिया गया, लेकिन यातायात पूरी तरह बहाल होने में करीब 4 घंटे लग गए। पठानकोट टैक्सी यूनियन के जिला प्रधान रिंकू कुमार ने ऐलान किया कि 1 अप्रैल को पठानकोट-डल्हौजी और चम्बा-धर्मशाला रूट को भी पूरी तरह ब्लॉक किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!