Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: कार और बाइक की जोरदार टक्कर, नेशनल हाईवे पर मची चीख पुकार

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 05 मार्च। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह के समीप देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एसबीआई (SBI) मोड़ के पास एक कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भिड़ंत में बाइक सवार और कार चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए मंडी अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, पंजाब के लुधियाना (ताजपुर गांव) निवासी सतनाम सिंह अपनी बाइक पर मणिकरण की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कुल्लू की तरफ से आ रहे धार झोल (मंडी) निवासी निशांत शर्मा की कार के साथ उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया। पंडोह पुलिस चौकी में तैनात हवलदार रजनीकांत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार चल रहा है। 

पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर लिया है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!