Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल : तेज रफ्तार गाड़ी ने फौजी को मारी टक्कर, अस्पताल में तोड़ा दम, वाहन चालक मौके से फरार

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा, 27 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लापरवाही और तेज रफ्तार लगातार लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। आए दिन हो रहे हादसों में मासूम लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। ताजा मामला कांगड़ा जिला से सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार वाहन ने 63 वर्षीय पूर्व सैनिक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में पूर्व सैनिक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

यह दर्दनाक हादसा जिला कांगड़ा के धीरा-नौरा सड़क मार्ग पर पेश आया। जानकारी के अनुसार 63 वर्षीय बुजुर्ग पैदल अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

हादसे में घायल परमवीर की कराहने की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी और बिना समय गंवाए उन्हें इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, गंभीर हालत के चलते उनकी स्थिति नाजुक बनी रही।

वहीं, टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान जिंदगी और मौत से जूझ रहे पूर्व सैनिक ने देर रात दम तोड़ दिया। शुक्रवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसी दिन उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं। यह घटना पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल छोड़ गई।
 
परमवीर सिंह उम्र 63 साल, निवासी गांव करनेहड़, जिला कांगड़ा के रुप में हुई है। 

लिस थाना भवारना के SHO गुरदेव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास लगे CCTV कैमरों की भी जांच की जा रही है ताकि आरोपी तक जल्द पहुंचा जा सके।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!