Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: शिमला में सेब व्यापारी से धोखाधड़ी, 1.56 करोड़ रुपए का धोखाधड़ी का आरोप, जानें पूरा मामला

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक सेब व्यापारी के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां एक आढ़ती ने दो सेब खरीददारों पर 1.56 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए हैं।

सेब आढ़ती से ठगी

सेब आढ़ती का आरोप है कि दोमों व्यापरी सेब खरीदने के बाद सेब की पेमेंट नहीं दे रहे हैं। आढ़ती कि शिकायत के आधार पर शिमला पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बेचा था 4.93 करोड़ का सेब

पीड़ित नरेंद्र कंवर ने बताया कि वो कुमारसैन के ढली गांव का रहने वाला है। साल 2022-23 में उसने तमिलनाडू के दो व्यापारियों को 4.93 करोड़ रुपए का सेब बेचा था। इस दौरान व्यापारियों ने सवा तीन करोड़ रुपए से ज्यादा की पेमेंट कर दी। मगर बाकि की बची हुई पेमेंट देने से दोनों व्यापारी अब मना कर रहे हैं।

पेमेंट नहीं दे रहे व्यापारी

नरेंद्र ने बताया कि उसने तमिलानाडू की MHR फ्रूट्स कंपनी पल्लाची के मालिक मोहर मंसूर और मोहर इशाक को सेब बेचा था। अब दो साल बीत जाने के बाद भी व्यापारी सेब की पेमेंट नहीं कर रहे हैं। ऐसे में मजबूरन उन्हें व्यापारियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवानी पड़ रही है।

कई बार करते हैं धोखाधड़ी

विदित रहे कि, हर साल हिमाचल प्रदेश में बाहरी राज्यों से दर्जनों सेब खरीददार (लदानी) आते हैं और यहां के बागवानों से सेब खरीदकर व्यापार करते हैं। प्रदेश की विभिन्न मंडियों में बैठे आढ़ती इन लदानियों को सेब बेचते हैं, लेकिन कुछ व्यापारी भुगतान देने में धोखाधड़ी करते हैं। इस कारण आढ़ती भी बागवानों को समय पर पैसे नहीं दे पाते, जिससे पूरे व्यापार चक्र में वित्तीय संकट उत्पन्न हो जाता है।

हाल ही में रोहड़ू में भी एक ऐसा मामला सामने आया था, जहां व्यापारी यजविंदर सिंह ने उत्तर प्रदेश और बिहार के तीन व्यापारियों पर 16 लाख रुपये की ठगी के आरोप लगाए थे। यह मामला भी रोहड़ू पुलिस थाने में दर्ज किया गया है।

मिल सके मेहनत का पैसा

बागवानों और आढ़तियों का कहना है कि सरकार को ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए सख्त कानून बनाना चाहिए ताकि बाहरी राज्यों से आने वाले व्यापारियों द्वारा की जाने वाली धोखाधड़ी पर रोक लगाई जा सके। पुलिस भी इस तरह के मामलों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई कर रही है ताकि आढ़तियों और बागवानों को उनके मेहनत के पैसे समय पर मिल सकें।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!