Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

अनुमति मिले, तो 24 घंटे में महिलाओं को डालेंगे 1500 रुपए, BJP डाल रही अड़ंगे, दिल्ली से बनाया जा रहा दबाव: सुक्खू

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने काँगड़ा जिला के ज्वाली, इंदौरा और नूरपुर विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी के लिए धुआंधार प्रचार किया। उन्होंने कांगड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी आनंद शर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की और भाजपा पर ताबड़तोड़ हमले किए। 

भाजपा पर बरसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा महिलाओं की 1500 रुपए पेंशन को रुकवाने के लिए रोज़ नए अड़ंगे डाल रही है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और अन्य भाजपा नेता बार-बार-बार चुनाव आयोग के पास महिलाओं की पेंशन को रुकवाने में लगे हैं और दिल्ली से भी चुनाव आयोग पर दबाव डाला जा रहा है। यह तो कांग्रेस के विरोध के बाद चुनाव आयोग ने महिलाओं की पेंशन के फ़ॉर्म भरने को अनुमति दी और अब महिलाएँ योजना के फ़ॉर्म भर रही हैं। 

उन्होंने कहा कि पहले भाजपा नेता बार-बार महिलाओं की पेंशन पर सवाल पूछते थे, लेकिन अब वह महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित करने के लिए एड़ी-चोटी का ज़ोर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा अपना विरोध वापस ले ले और चुनाव आयोग अनुमति दे तो 24 घंटे में महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन उनके खाते में ट्रांसफ़र कर दी जाएगी। अगर अनुमति नहीं भी मिली, तो जून माह में महिलाओं को दो किश्तों के 3000 रुपए एक साथ डाले जाएँगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक प्रयास किए हैं। पुलिस में महिलाओं के लिए आरक्षण बढ़ाकर 30 प्रतिशत कर दिया है। 

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि काँगड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी आनंद शर्मा राष्ट्रीय नेता है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणासी से चुनाव लड़ सकते हैं तो आनंद शर्मा हिमाचल के रहने वाले हैं। वह हिमाचल से राज्यसभा सदस्य रहे। उन्होंने शिमला में पासपोर्ट ऑफिस खुलवाया, कंदरोड़ी में औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए 150 करोड़ रुपए दिए, काँगड़ा में एनआईएफटी खुलवाया, पालमपुर में टी-बोर्ड का ऑफिस दिया और सांसद निधि से हज़ारों लोगों की मदद की। उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद आनंद शर्मा सरकार में मंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी जब काँगड़ा सहकारी बैंक के चेयरमैन थे तो बैंक में लूट हुई, जिसकी जानकारी सरकार के पास है। 

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!