बिलासपुर : अनियंत्रित बस की चपेट में आई महिला, मौके पर हुई मौत

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 01 अप्रैल : विश्व शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में बस ने अनियंत्रित होकर महिला श्रद्धालु को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान बस पहाड़ी से टकरा गई। साथ ही एक अन्य गाड़ी भी इसकी चपेट में आई। 

मृतक महिला यूपी के अलीगढ़ की रहने वाली है जो माता के दर्शन के लिए यहां आई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह श्री नैना देवी में उत्तर प्रदेश से काफी संख्या में बसे माता के दरबार में पहुंची थी।

इस दौरान एक बस ने अनियंत्रित होकर महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की महिला ने मौके पर ही दम तोड दिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की पूरी छानबीन शुरू कर रही है। डीएसपी विक्रांत ने बताया कि महिला की मौत हो चुकी है और पुलिस हर पहलुओं की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top