बिलासपुर: बीजेपी को हराना एकमात्र ध्येय, कांग्रेस सेवा दल चुनावों में निभाएगा अहम भूमिका: तिलक राज

Anil Kashyap
0
न्यूज अपडेट्स 
जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष व पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि 28 तारीख वीरवार जिला कांग्रेस सेवादल की बैठक का आयोजन इंदिरा भवन जिला कांग्रेस भवन में किया जाएगा। इस बैठक जिला कांग्रत सेवादल के प्रभारी डॉ कपिल शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। 

तिलक राज शर्मा में बताया कि आने वाले लोकसभा चुनावों में जिला कांग्रेस सेवादल जिला में सेवादल के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी और साथ मे भाजपा की केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा देश और प्रदेश में केंद्र की भाजपा सरकार ने जिस तरह से प्रदेश की स्थिर कांग्रेस सरकार को गिराने की कोशिश की गई है वह हिमाचल प्रदेश की जनता के जहन में है और उसका करारा जबाब भाजपा को दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि जिला में कांग्रेस सेवादल ने पहले भी अग्रिणी भूमिका निभाई है आगे भी उससे ज्यादा कारगर भूमिका जिला कांग्रेस सेवादल निभाएगा। उन्होंने देश मे चल रही भाजपा की दमनकारी नीतियों को हराना ही जिला कांग्रेस सेवादल का ध्येय है। 

उन्होंने जिला कांग्रेस सेवादल और आम कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कांग्रेस विचारधारा से जुड़े आमजनों से आह्वाहन किया है कि 28 मार्च को वीरवार 2024 को होने वाली बैठक में अवश्य भाग लें।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top