Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: करोड़ों रुपए का निवेश लाने दुबई जाएंगे सीएम सुक्खू, साथ जाएंगे चार आईएएस अधिकारी

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 09 दिसंबर: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करोड़ों रुपये का निवेश लाने दुबई जाएंगे। प्रदेश में पर्यटन विकास और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए 13 से 16 दिसंबर तक मुख्यमंत्री विदेश यात्रा पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के साथ पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष रघुवीर बाली, राजनीतिक सलाहकार सुनील कुमार बिट्टू सहित चार आईएएस अधिकारी भी विदेश जाएंगे। 

केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री के विदेश दौरे को मंजूरी दे दी है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यूएई के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश में पर्यटन और उद्योग के क्षेत्र में निवेश के करने के लिए उद्योगपतियों के साथ बैठक करेंगे।

मुख्यमंत्री के साथ उनके प्रधान सचिव भरत खेड़ा, पर्यटन विभाग की निदेशक मानसी सहाय ठाकुर, परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर और विवेक भाटिया भी दुबई जाएंगे। शुक्रवार को भारत सरकार की ओर से मुख्यमंत्री सहित अधिकारियों के दौरे को मंजूरी दे दी गई है। 

प्रदेश में उद्योग स्थापित करने के लिए भी निवेशकों के साथ बैठक की जाएगी। प्रदेश सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में 11 दिसंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शिमला लौटकर दुबई की उड़ान भरेंगे। 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री वापस लौटेंगे। 19 दिसंबर से धर्मशाला स्थित तपोवन में विधानसभा के शीत सत्र में मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!