Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

सीएम सुक्खू का तंज - अनुराग ठाकुर पहले ऊना से हमीरपुर रेल पहुंचा कर दिखाएं

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 27 नवंबर : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा हमीरपुर मेडिकल कॉलेज निर्माण में हो रही देरी पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस कॉलेज को कांग्रेस सरकार लेकर आई थी और सभी वित्तीय प्रबंधन भी कांग्रेस द्वारा ही किया गया है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अनुराग पहले ऊना से हमीरपुर रेल पहुंचा कर दिखाएं। सीएम ने केंद्रीय मंत्री द्वारा क्रशर खोले जाने में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कहा कि यह प्रश्न अनुराग ठाकुर को अपनी सरकार के समय पूछना चाहिए था। प्रदेश में सभी क्रशर भाजपा सरकार में खोले गए थे। 

कांग्रेस सरकार ने उन्हीं क्रशर को खोलने की घोषणा की है, जिनमें सभी दस्तावेज पूरे पाए गए हैं। सुक्खू ने कहा कि यदि केंद्रीय मंत्री को लगता है कि भ्रष्टाचार हो रहा है तो वह इस बारे में उन्हें अवगत करवा सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!