Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

देवभूमि शर्मसार: महिला के बाल काटकर किया मुंह काला, स्थानीय लोग देखते रहे तमाशा, FIR दर्ज

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
जिला हमीरपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिला हमीरपुर के भोरंज विधानसभा क्षेत्र में एक महिला के बाल काटने के बाद उसका मुंह काला कर दिया गया। इस पूरी घटना को महिला के ही ससुराल वालों ने अंजाम दिया। स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल फोन पर इसका वीडियो रिकॉर्ड किया, लेकिन किसी ने भी ससुराल के लोगों को ऐसा करने से नहीं रोका।

सूत्रों के मुताबिक, कुछ स्थानीय लोगों ने भी ससुराल वालों का इस घटना में साथ दिया। हालांकि अभी तक यहां स्पष्ट नहीं है कि ससुराल वालों ने ऐसा क्यों किया न ही पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। हिमाचल प्रदेश की गिनती देशभर के सबसे शांतिप्रिय राज्यों में होती है, लेकिन इस शांतिप्रिय राज्यों में इस तरह की घटना कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर देने वाली है। प्रदेश भर में लोग इस घटना को लेकर सख्त कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

वहीं, इस मामले पर मुख्य का कहना है कि यह मामला दुर्भाग्यपूर्ण है। हिमाचल प्रदेश में इस तरह के मामले सामने नहीं आते हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद है और तफ्तीश कर रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!