हिमाचल: आपदा के कारण 15 अगस्त को नहीं होंगे कार्यक्रम, सिर्फ फहराया जाएगा तिरंगा : सुक्खू

News Updates Network
0
Himachal: Programs will not be held on August 15 due to disaster, only tricolor will be hoisted: Sukhu
सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री,हिमाचल प्रदेश 

न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 14 अगस्त : हिमाचल प्रदेश तकरीबन 24 घंटे से भयंकर त्रासदी की चपेट में है। सोमवार दोपहर तक के आंकड़ों के मुताबिक मृतकों की संख्या 25 तक पहुंच गई है। 

शिमला, सोलन, मंडी व सिरमौर में जानी नुकसान हुआ है। आपदा के मद्देनजर सरकार  ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों को रद्द करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार सुबह शिव बावड़ी मंदिर में हुए भूस्खलन का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान सीएम ने ये जानकारी भी दी। 

बता दें कि मुख्यमंत्री को सोमवार सुबह 15 अगस्त के सिलसिले में राजधानी से निकलना था, लेकिन राजधानी में भूस्खलन की घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने शाम तक प्रवास को टाल दिया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top